भोपाल,कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी का दूसरा सैम्पल भी पॉजिटिव आया है। वहीं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और उनके पूरे स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गुरूवार का राजधानी में 50 नए संक्रमित सामने आए हैं।
कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद भाजपा की ओर से कहा गया था कि पूर्व मंत्री पटवारी भी चौधरी के साथ घूमते रहे हैं और अब वे सांवेर उपचुनाव में बैठकें लेने केसाथ-साथ आम लोगों के बीच भी मिलने जा रहे हैं। अगर पटवारी संक्रमित हुए तो गांवों में भी कोरोना फैलने का खतरा हो जाएगा। पटवारी 13 जून को राजबाड़ा पर हुए धरने में भी शामिल हुए थे। इसके बाद वे 14 जून को भोपाल पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी तथा अपने स्टाफ की कोरोना जांच के लिए सैम्पल दिए। पटवारी के नजदीकियों के मुताबिक स्टाफ में गनमैन, पीए और यहां तक कि भोपाल बंगले पर खाना बनाने वाले बावर्ची तथा उनके बच्चों तक की जांच करवा ली गई। पटवारी सहित सभी की रिपोर्ट आ गई। सभी जांच में नेगेटिव निकले हैं।
कुणाल दूसरी बार भी आये कोरोना पॉजिटिव, पटवारी और उनके स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव