ग्वालियर में कोरोना से हुई तीसरी मौत, दिल्ली से इलाज करा लौटा था युवक

ग्वालियर,कोरोना संक्रमण से जिले में तीसरी और शहर में आज पहली मौत हुई है मृतक का गाइडलाइन के अनुसार विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार उपनगर ग्वालियर के गदाईपुरा में रहने वाला 50 साल का एक व्यक्ति दिल्ली से इलाज करा कर पिछले दोनों शहर में आया था उसका सैंपल लिया गया जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई! इसके बाद प्रशासन ने गाइडलाइन के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में कराया. इससे पूर्व डबरा में 80 वर्षीय एक वृद्ध और 105 साल की एक वृद्धा की मौत कोरोना से हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *