मुंबई, कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स में करीब 220 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों के विपरीत मिडकैप शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 260 अंक की कमजोरी के साथ 33,520 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में करीब 75 अंक की कमजोरी के साथ 9,900 के आसपास कारोबार दर्ज किया गया है।
बीएसई पर सन फार्मा के शेयर में सर्वाधिक 1.27 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.24 फीसदी, इन्फोसिस में 0.61 फीसदी, एशियन पेंट में 0.46 फीसदी तथा नेस्ले इंडिया के शेयर में 0.34 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। वहीं, एनएसई पर जी लिमिटेड के शेयर में सर्वाधिक 2.79 फीसदी, डॉ.रेड्डी में 2.57 फीसदी, विप्रो में 1.80 फीसदी, इन्फोसिस में 1.59 फीसदी तथा सन फार्मा में 1.06 फीसदी की तेजी देखी गई। बीएसई पर इंडसइंड बैंक के शेयर में सर्वाधिक 3.31 फीसदी, टाटा स्टील में 3.07 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.43 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 2.43 फीसदी और एनटीपीसी के शेयर में 2.01 फीसदी की कमजोरी देखी गई। एनएसई पर टाटा स्टील के शेयर में सर्वाधिक 3.83 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 3.76 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील में 3.55 फीसदी, टाटा मोटर्स में 3.04 फीसदी तथा बजाजा फाइनैंस के शेयर में 2.58 फीसदी की गिरावट देखी गई।
बाजार में गिरावट सेंसेक्स 33,520 और निफ्टी 9,900 के स्तर पर