प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने भी कर ली आत्महत्या

बरेली, बारात आने से तीन दिन पहले परिवार की महिलाओं के साथ जा रही लड़की को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। इसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में युवती को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिवार वालों ने युवती के चाचा पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक बिशारतगंज के ग्राम इस्माईलपुर निवासी राजबाबू ने बताया की उनका भाई अमित गुप्ता (22) और गांव के ही रहने वाले गुड्डू की बेटी बेबी पाल आपस में प्यार करते थे। बेबी के घर के पास ही अमित की किराने की दुकान है। जिसके बारें में दोनों ही परिवारों को कुछ नही पता था। इसी दौरान गुड्डू ने अपनी बेटी का विवाह कहीं और तय कर दिया। जिसकी 16 जून को बारात आनी है। लड़की ने दूसरे लडके से शादी करने से मना किया तो इस बात का खुलासा हुआ। लड़की लगातार अमित से ही शादी करने की बात कह रही थी।
अमित गुप्ता ने लड़की के परिवार वालों से बात कर शादी करने की बात कही। लेकिन बात नहीं बनी। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह लड़की बेबी अपने घर की महिलाओं के साथ शौच को जा रही थी। इसी दौरान अमित गुप्ता वहां आ गया। उसने लड़की से साथ चलने को कहा। लड़की के इनकार करने पर उसने 312 बोर के तमंचे से गोली मार दी। गोली लड़की के पेट और हाथ में लगी। जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद कुछ दूर जाकर खुद अपने पेट में गोली मार ली। अमित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई है। घायल युवती को मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। युवती बीए पास थी। 16 जून को उसकी बदायूं के दातागंज से बारात आनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *