दशक भर पहले बॉलीवुड में वीर के साथ कदम रखने वाली जरीन खान सलमान की है शुक्रगुजार

मुंबई, अभिनेत्री जरीन खान ने अब से लगभग एक दशक पहले आई फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद जरीन के लिए कई अवसर खुले। उन्‍होंने इसका श्रेय खुशी-खुशी सलमान को दिया हैं क्योंकि उन्होंने ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया। जरीन ने बताया, “इस सफर में कई उतार-चढ़ाव रहे। मैं एक ऐसी इंसान हूं, जिसने इंडस्ट्री का हिस्सा होने का सपना कभी नहीं देखा था। मुझे यह मौका दिलाने के लिए मैं सलमान की शुक्रगुजार हूं। मैंने कभी नहीं सोचा कि उनके बिना मैं फिल्मी दुनिया का हिस्सा बन सकती थी।” उन्‍होंने कहा कि फिल्मों में आने के लिए मुझे संघर्ष नहीं करना पड़ा, लेकिन इसका हिस्सा बनने के बाद मेरा असली संघर्ष शुरू हुआ। मैं फिल्मी पृष्ठभूमि से ताल्लुक नहीं रखती हूं, इसलिए इंडस्ट्री में काम-काज करने के तरीकों को सीखने में मुझे कुछ वक्त लगा। मैं यह नहीं कहूगी कि अब मुझे यहां दस साल हो गए हैं और मैंने सब कुछ सीख लिया है। सच कहूं, तो मैं अभी भी सीख रही हूं, लेकिन जब मैं पहले आई थी उसकी अपेक्षा आज कुछ बेहतर हूं।” अपनी अगली फिल्‍म के बारे में जरीन ने कहा “मई में लंदन में एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी। एक हॉरर फिल्म और डिजिटल में मेरे डेब्यू शो पर भी काम शुरू करना था। अभी सब कुछ अनिश्चित है। मुझे नहीं पता कि जिंदगी कब पटरी पर आएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *