खरगोन, जिले में पिछले 4 दिन से कोरोना वायरस से संक्रमित कोई नया मरीज नहीं मिलने से राहत महसूस की जा रही थी। लेकिन शनिवार को फिर एक नया मरीज सामने आया है। इसमें चिंता की बात यह है कि अब तक ज्यादातर मरीज संक्रमित इलाकों से ही सामने आ रहे थे, लेकिन शनिवार को सामने आया मरीज नए इलाके से सामने आया, जिसके कारण कंटेनमेंट एरिये में बढ़ोत्तरी हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा शनिवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 24 सैंपल की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 68 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिले में अब तक 1098 सैंपल लिए जा चुके है, जिनमें 751 नेगेटिव, 81 पॉजिटिव व 36 सैंपल रिजेक्ट, 8 की कोरोना से मृत्यू, 39 स्वस्थ्य, 219 की रिपोर्ट आना शेष तथा 34 मरीज स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 580 बाहरी से आए व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। स्क्रीनिंग के उपरांत सभी को होम कोरेनटाईन किया गया है। इस तरह अब जिले में 22994 व्यक्तियों को होम कोरेनटाईन किया जा चुका है।
कंटेनमेंट एरिया के अस्थाई अस्पताल में 425 ओपीडी
शहर के कंटेनमेंट एरिया के निवासियों की संख्या व उनके जरूरतों को देखते हुए यहां अस्थाई अस्पताल स्थापित किया गया है। शनिवार को तीसरे दिन कुल ओपीडी 425 हुई है। इसमें गर्भवती महिलाएं 10 और सर्दी, खांसी व बुखार के 46 मरीज चिन्हित हुए है। डॉ.अनुपम अत्रे ने बताया कि इस अस्पताल की ओपीडी और यहां आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले दिन 147, दूसरे दिन करीब 200 और शनिवार तीसरे दिन 425 इस अस्थाई अस्पताल की सफलता सार्थक हो रही है।
खरगोन में फिर आया कोरोना का 1 नया मरीज, अब कुल 81 हुए संक्रमित मरीज