लखनऊ, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश समेत मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम में बदलाव देखा गया। आम जन को गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से किसान निराश नजर आए। गेहूं, दलहनी फसलें भीग जाने के कारण चौपट हो गईं जबकि आम के बौर गिर गए। वहीं उत्तर प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई। इस बीच, मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इससे अगले 48 घंटे में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और इसके आसपास के इलाके में चक्रवात आने की आशंका पैदा हो गई है। कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 5 की मौत