कोरोना को लेकर मप्र में 3 मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन, 11 जिलों में है अत्यधिक संक्रमण

भोपाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना पर चर्चा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शरीक हुए। बताया जा रहा है कि इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की स्थिति से पीएम मोदी को अवगत कराया। इसके अलावे अर्थव्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। लॉकडाउन खोलने को लेकर भी चर्चा की गई।
इस दौरान कई पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन किस तरह खोला जाए, इसके लिए राज्य सरकार मास्टर प्लान तैयार करें। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में बताया दिया है कि जिन राज्यों में अधिक केस होगा, वहां लॉकडाउन जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार, कुछ छूट के साथ 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रह सकता है हालांकि इस बात की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
-शिवराज पहले ही दे चुके हैं संकेत
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही संकेत दे चुके हैं कि हॉटस्पॉट और रेड जोन में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन नहीं खोला जाएगा। बता दें कि इंदौर, भोपाल, उज्जैन, खरगोन और होशंगाबाद जिलों को हॉटस्पॉट की सूची में रखा है जबकि 11 जिलों में रेड जोन बना हुआ है।
-इन जिलों में सर्वाधिक संक्रमण
गौरतलब है कि सूबे में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, खरगोन, जबलपुर, धार, खंडवा, होशंगाबाद, रायसेन, बड़वानी और देवास को रेड जोन वाले जिलों में शामिल किया गया है। यही कारण है कि इन जिलों में मुख्य बाजार, सिनेमाघर, मॉल, जिम, होटल, ब्यूटी पार्लर और सैलून आदि को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।
-ये हैं संक्रमण वाले जिले
इंदौर, भोपाल, खरगोन, उज्जैन, धार, खंडवा, जबलपुर, रायसेन, होशंगाबाद, बड़वानी, देवास, मुरैना, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, आगर मालवा, शाजापुर, सागर, ग्वालियर, श्योपुर, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़, बैतूल और डिंडोरी।
-भोपाल में 13 पॉजिटिव, 428 पर पहुंचा आंकड़ा
भोपाल में सोमवार को 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इसमें कुछ जमाती और एम्स का एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। इसके साथ भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 428 पहुंच गई है। यहां अब तक कोरोना से 12 लोगों की मौत हो गई है और 135 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
धार जिले में 3 और होशंगाबाद में एक नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
होशंगाबाद में सोमवार को एक महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कुल पॉजिटिव संख्या 30 हो गई है। यह सभी इटारसी के हैं। जबकि इटारसी के ही 3 लोगों की अब कोरोना से मौत हुई है। ये तीनों एम्स भोपाल में भर्ती हुए थे, वहीं उन्होंने दम तोड़ा। मरने वालों में इटारसी हाजी मंजिल का एक बुजुर्ग, एक निजी डॉक्टर व एक महिला शामिल हैं।
मंडीदीप लौटी छात्रा मिली कोरोना पॉजिटिव
रायसेन के मंडीदीप में इंदौर से लौटी एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही जिले में 33 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक छात्रा इंदौर के एक कोचिंग में पढ़ती थी।
-धार में तीन कोरोना पॉजिटिव बढ़े
धार में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनके साथ यहां मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पनिका ने इसकी पुष्टि की है। यहां लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है।
(बुरहानपुर ) पावरलूम की सहयोगी इकाइयों के चालू नहीं होने और सूत के अभाव में शहर की धडक़न थमने की कगार पर
बुरहानपुर (ईएमएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता के नाम संदेश में 20 अप्रैल से राज्य सरकारों को कुछ उद्योग धंधों को चालू करने की सहमति दी गई थी ताकि अर्थव्यवस्था में सुधार आ सके एक माह से अधिक समय से लॉक डाउन होने से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। राज्य सरकार ने एकल और मंझोले उद्योगों को चालू किया इसी कड़ी में शहर की धडक़न पावरलूम के कारखाने चालू है। मास्टर विवर्स ने बुनकरों का तैयार कपड़ा लेकर उन्हें कुछ माल भी दिया ताकि गरीब बनकर अपने विद्युत करघों पर कपड़ा तैयार कर सके। जिससे उसको रोजगार मिलेगा एक सप्ताह का समय बीतने को है शहर की धडक़न धडक़ने लगी है इसी बीच इससे जुड़ी इकाइयां साइजिंग प्रोसेस अब तक चालू नहीं हुए हैं, ताने और बाने का सूत बाहर से नहीं आ पा रहा है ऐसे में यह शहर की धडक़न फिर धीरे.धीरे थमने लगी है। भीम कोन नहीं होने से कारखाने बंद होने लगे हैं जिससे फिर एक बार पावरलूम मरदूर रोजी रोटी को लेकर चिंता मैं है। प्रधानमंत्री द्वारा 20 अप्रैल से छोटे और एकल उद्योगों को चालू करने की अनुमति के चलते स्थानीय प्रशासन को साइजिंग उद्योगों को भी चालू करने की अनुमति इन उद्योगों के संचालकों को सशर्त देना चाहिए तथा रॉ मैटेरियल सूट को भी बाहर से आने की अनुमति प्रदान करना चाहिए। जहां इससे एक और आर्थिक गति को बल मिलेगा वहीं मजदूरों को रोजगार शासन द्वारा जिस प्रकार देश के अन्नदाता को कृषि कार्यों के लिए छूट दी गई है वैसे ही शहर के पावरलूम उद्योग को भी अनुमति प्रदान करना चाहिए ताकि शहर का ताना.बाना चलता रहे मास्टर विवर्स के पास एक सप्ताह का ताना.बाना होने से उन्होंने अपने कारोबार को चालू रखा लेकिन अब रोमटेरियल नहीं होने से शहर की या धडक़न फिर खामोश हो सकती है। प्रधानमंत्री के 3 मई तक के लॉक डाउन की घोषणा और उसके बाद की स्थिति भी अभी साफ नहीं है ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह शासन की नीति के अनुसार ऐसे उद्योग धंधों को जारी रखें ताकि गरीब बुनकर अपनी रोजी.रोटी कर परिवार का पालन पोषण करें ऐसा करने से जहां गरीब बुनकर को रोजगार मिलेगा वहीं कोरोना वायरस जैसी महामारी की जंग में सूती कपड़ों के माक्र्स और अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली बेडशीट उन्हें समय पर मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *