मंडीदीप की पैकैजिंग फैक्टरी में लगी भीषण आग को 22 दमकलो से कई घंटो बाद काबू पाया जा सका

भोपाल, औघौगिक क्षेत्र मंडीदीप मे स्थित अनन्या पैकेजिंग फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब नो बजे आग लग गई। तेजी से बढती आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। अग्निकांड की सूचना पाते ही मौके पर भोपाल-रायसेन और मंडीदीप स्थित कंपनियों की 22 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया। इसके बाद दो दर्जन दमकल कर्मियो की कई घंटो की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड टीम को आग तक पानी पहुंचाने और रास्ता बनाने के लिए जेसीबी से फैक्ट्री के अंदर तोड़फोड़ कर अपना रास्ता बनाना पडा। बताया जा रहा है आग लगने से करोडो का माल जलकर राख हो गया। वही आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मण्डीदीप के सतलापुर इंडस्ट्रीज एरिया स्थित अनन्या पैकेजिंग कंपनी मे फोम के गद्दे बनाने का मटेरियल फोम और गत्ता बनाया बनाया जाता है। इस फैक्ट्री के मालिक राजीव अग्रवाल बताये गये है, जो मंडीदीप एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष भी है। बताया जा रहा है कि कि 24 मार्च को लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री बंद हो गई थी, और इसे 21 अप्रैल को संभवत चालू होना था, इसे लेकर तैयारियां चल रही थीं। शनिवार सुबह करीब 9 बजे फोम के गद्दे बनाने बाली फेक्ट्री में अचानक धुआ उठता नजर आया जो देखते ही देखते आग की लपटो मे बदल गया। आग लगने की सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक राजीब अग्रवाल मौके पर पहुंच गये। शुरुआत में जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंचीं थी उस समय फायर फाइटर की मदद से आग को बुझाने के प्रयास किए गए। वही आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस टीम भी मौके पर पहुच गई। ओर शुरुआती मे नगर पालिका का अमला मौके पर पहुचा जिसने तत्काल ही आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिये। तेजी से फैलती आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट मे ले लिया। विकराल हुए अग्निकांड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि फैक्ट्री से निकला धुंआ काफी दूर से नजर आ रहा था। आग का बढता तांडव देख भोपाल, रायसेन, मंडीदीप के फायर स्टेशनो को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। इसके बाद 22 दमकलो की मशक्कत से कई घंटो बाद पाया आग पर काबू पाया गया। शुरुआत मे फैक्ट्री में आग लगने से दो-तीन करोड़ का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। कहना है कि सुबह इंडस्ट्रियल एरिया में लाइट बंद हुई थी, इसके बाद जब फिर से बिजली आई तो फैक्ट्री में आग लग गई। आशंका जताई गई है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *