लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में कोरोना पांव पसार चुका है। यहां अब तक 410 केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में 49 नए केस सामने आए हैं।देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के अब तक कुल 6 हजार 412 केस सामने आ चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 5 हजार 709 है। कोरोना से अब तक 199 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 504 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
इसमें अकेले 19 केस तो आगरा में सामने आए हैं। आगरा में मरीजों की संख्या अब 83 हो गई है। प्रदेश के 20 फीसदी केस इसी जिले हैं। खास बात है कि 83 में 43 का तबलीगी जमात कनेक्शन सामने आ चुका है। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 63 केस हैं।
इसके अलावा मेरठ में 38, लखनऊ में 29, गाजियाबाद में 25, सहारनपुर में 20, शामली में 17, फिरोजाबाद में 11 और सीतापुर में 10 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, कानपुर और वाराणसी में 9-9, बुलंदशहर और बस्ती में 8-8, महाराजगंज, प्रतापगढ़ और बरेली में 6-6 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। गाजीपुर, रामपुर और बागपत में कोरोना के 5-5 मामले, आजमगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, जौनपुर और लखीमपुर खीरी में 4-4 मामले आए हैं।
हापुड़ में तीन मामले और पीलीभीत, बांदा, मिर्जापुर, रायबरेली, औरैया, कौशांबी, मथुरा, अमरोहा, हरदोई में 2-2 कोरोना केस आए हैं। मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, बिजनौर, प्रयागराज, बदायूं में कोरोना के एक-एक मामले सामने आ चुके हैं। सरकार की ओर से 9441 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की गई है।
यूपी के 75 में से 40 जिलों में फैला कोरोना का संक्रमण, आगरा में 19 केस आये सामने