भोपाल में पुलिस कर्मियो पर हमला करने वाले बदमाश कबूतर को रीवा जेल में रखा जायेगा

भोपाल, तलैया थाना इलाके के कंजरपूरा मे दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर बदमाश शाहिद कबूतर की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तारी के बाद उसे रीवा की जेल में भेजा जा रहा है, जिसके लिये पुलिस पार्टी उसे पुलिस वाहन से लेकर रवाना हो रही है। पुलिस के अनुसार बदमाश का अपराधिक रिकार्ड खंगालने पर सामने आया कि कुख्यात बदमाश शाहिद पहले भी पुलिस पर हमला करने के मामले मे दबोचा जा चुका है। बताय गया है कि आठ साल पहले इतवारा इलाके में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला किया था। उस समय इस पथराव में नार्थ भोपाल के एसपी अभय सिंह की आंख में गंभीर चोट लगी थी। तब तलैया थाना पुलिस ने मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आरक्षक सतीश कुमार और आरक्षक लक्ष्मण यादव लॉकडाउन के चलते इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी इस्लामपुरा में उन्होंने कुछ लोगों को बेवजह घूमते नजर आये। पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का बोल ही रहे थे, कि शातिर बदमाश शाहिद कबूतर और उसके भाई नफीस ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पथराव भी किया। इस हमले में आरक्षक सतीश के हाथ और लक्ष्मण के कंधे पर गहरी चोट आई है। हमले के बाद गलियों से होते हुए आरोपी फरार हो गये थे। सूत्रो के अनुसार पुलिस टीम शाहिद को दबोचने उसके ठिकाने पर पहुची जहॉ उसने पुलिस से बचने के लिये अपने दो मजिंला मकान से छलांग लगा दी, इस हादसे मे उसके दोनो पैरो मे गंभीर चोंट आई। अस्पताल ले जाने पर सामने आया कि उसका एक पैर टूट गया, जिसपर प्लास्टर चढाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *