ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भारत की विनी संग सगाई की

नई दिल्ली,ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रामन के साथ सगाई की है। मैक्सवेल और उनकी मंगेतर विनी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी अपने प्रशंसकों और संबंधियों को दी। मैक्सवेल और विनी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
मैक्सवेल ने विनी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें विनी ने सगाई की अंगूठी पहनी हुई है। विनी ने अंगूठी दिखाते हुए पोज दिया है। मैक्सवेल ने इस तस्वीर के साथ रिंग वाला इमोजी भी पोस्ट किया है। वहीं विनी ने भी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और उन्होंने अपने प्रशंसकों को सगाई की बात भी बताई है। विनी ने लिखा, ‘बीते सप्ताह मुझे सबसे प्यारे लगने वाले व्यक्ति ने पूछा शादी करोगी?’ इसके बाद विनी ने खुशी और रिंग का इमोजी बनाकर हैशटैग के साथ येस लिखा है। वहीं मैक्सवेल की आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने भी इस शानदार बात का खुलासा देरी से करने पर निराशा व्यक्त की है। किंग्स इलेवन पंजाब ने इस तस्वीर पर लिखा, ‘एक सप्ताह हो चुका है और इस बारे में हमें अब जानकारी मिली है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *