हम आदिवासियों के बारे में सोचते हैं तो भाजपा उनका आरक्षण खत्म करने का -कमलनाथ

धार, सीएम कमलनाथ ने धार जिले के डही गांव में 1085 करोड़ की लागत के माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि हम आदिवासियों के बारे में सोचते हैं तो भाजपा आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचती है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शिवराज का मुंह बहुत चलता है। पहले ये घोषणा करते थे और अब आलोचना करते हैं।
सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा- जिस दिन मैंनें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी उसी दिन कहा था मैं कोई घोषणा नहीं करूंगा। क्योंकि 15 सालों में शिवराज सिंह चौहान ने इतनी घोषणाएं की लोगों का पेट भर गया। 15 सालों में शिवराज सिंह चौहान ने 15 से 16 हजार घोषणाएं कर दी लेकिन इन घोषणाओं का कोई हिसाब नहीं दिया। शिवराज ने इतनी घोषणा कर दी की घर बैठ गए। शिवराज और मोदी की कलाकारी देखिए। ये आपसे मेरी आलोचना करने आएंगे। शिवराज जी आप मेरी सरकार के 14 महीने की आलोचना करिए पर आप धार आकर अपने 15 साल के कार्यकाल का हिसाब दीजिए।
हमारे सामने कई चुनौतियां थी
सीएम कमलनाथ ने कहा कि जब हम सत्ता में आए तो हमारे सामने कई चुनौतियां थीं। हमें एक ऐसा प्रदेश मिला था जिसका खजाना खाली था। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों के लिए रोजगार है। आज के नौजवान का अपना नजारिया है। अगर इस नौजवान का भविष्य अंधकार में रहा तो सोचो कैसा मध्यप्रदेश होगा। हमारे बुजुर्गों के बात अलग थी। आज के नौजवान के हाथों में इंटरनेट है। इस प्रदेश में बीते 15 सालों में जितने उद्योग लगे नहीं बल्कि उससे ज्यादा उद्योग बंद हो गए। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों के भविष्य को लेकर है।
भाजपा और कांग्रेस की सोच में अंतर
सीएम कमलनाथ ने कहा- भाजपा और कांग्रेस में जो अंतर है वो है सोच का अंतर। हम आदिवासी भाइयों के बारे में सोचते हैं जबकि भाजपा आदिवासियों को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करने के बारे में सोचती है। इनके दिल में जो बात रहती है वो बात कभी ना कभी बाहर आ ही जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *