ग्वालियर,दिल्ली से दुर्ग जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के शौचालय में एक शिशु का शव मिला है जीआरपी ने शव को पीएम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है ! जानकारी के अनुसार बीती रात मुरैना के पास दिल्ली से दुर्ग जा रही छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S3 के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव पड़ा देख यात्रियों में हड़कंप मच गया घटना की सूचना के बाद संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को ग्वालियर स्टॉपेज ना होने के बाद भी रोका गया मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने शिशु का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर कर दी है!
संपर्क क्रांति के शौचालय में मिला शिशु का शव