रामपुर, यूपी के रामपुर जिले में बुधवार सुबह बोलेरो और बरात की बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के ढकिया मार्ग पर हुआ है। बताया जाता है कि राणा शुगर मिल के कर्मचारी गन्ना की अवैध आवाजाही रोकने के लिए ढकिया मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलेरो की टक्कर बरात की बस से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मिल के प्रबंधन अस्पताल पहुंचे।
रामपुर में बस और बोलेरो की टक्कर में पांच की मौत