सोनिया ने दिल्ली हिंसा पर गृह मंत्री का इस्तीफा माँगा

नई दिल्ली,दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पार्टी के कार्यसमिति की बैठक हुई है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। राहुल गांधी विदेश में होने के कारण इस बैठक में शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हिंसा प्रभावित दिल्ली में हालात सामान्य करने और शांति की मांग के लिए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। बैठक में दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा पर हुई और एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई है। गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई-कई अन्य घायल भी हैं। सीडब्लूसी की बैठक के बाद कांग्रेस के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों की बैठक भी प्रस्तावित है। इस बैठक के बारे में सभी सदस्यों को सूचित किया जा चुका है। इस बैठक के बाद सोनिया ने पत्रकार वार्ता में गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा माँगा और यहाँ की घटनाओं के लिए केंद्र और दिल्ली दोनों सरकारों को जिम्मेदार ठहराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *