माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा में शो खत्म होने के बाद भी बेहतर संबंध देखने को मिल रहे

मुंबई, बिग बॉस 13 में के रिश्तों को लेकर काफी बातें बनी है। पारस और माहिरा एक-दूसरे के साथ हर वक्त साथ खड़े हुए भी नजर आए हैं। शो खत्म होने के बाद घर के बाहर भी दोनों के बीच बेहतर संबंध देखने को मिल रही है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें माहिरा और पारस कार के अंदर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में माहिरा पारस की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, अब ये जा रहे हैं मुझसे शादी करोगी’ में। दरअसल, बिग बॉस 13 शो खत्म होने के बाद पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर शो शुरू हुआ है। इसमें पारस अपने लिए दुल्हन और शहनाज अपने लिए दूल्हा ढू़ढ़ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में पारस छाबड़ा ने माहिरा संग अपने रिलेशन को लेकर बात की थी। पारस ने कहा, माहिरा और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोस्ती में प्यार की भावना अपने आप आती है। इसकारण हम हमेशा दोस्त बने रहने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *