घर में अकेली महिला की हत्या, लाश कुर्सी में बांधकर भागे आरोपी

जबलपुर, जबलपुर जिले की सीमा से लगे 45 किलोमीटर दूर स्लीमनाबाद में एक महिला की हत्या कर आरोपी महिला की लाश को कुर्सी में बांध कर भाग गये। घटना का खुलासा देर रात उस वक्त हुआ जब महिला का बेटा घर आया और आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर बेटा पीछे की खिड़की से अंदर गया, अंदर जाकर देखा तो स्तब्ध रह गया। मां उषा तिवारी मृत हालत में कुर्सी से बंधी हुई थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्लीमनाबाद कटनी के ग्राम बंधी निवासी महिला उषा तिवारी उम्र ५५ वर्ष पति की मौत के बाद अपने दो बेटे व एक बेटी के साथ गांव में रहती रही, इसके बाद एक बेटा जबलपुर में रहने लगा, बेटी की शादी हो गई। गांव में दूसरा बेटा गांव में रहकर काम करने लगा। बीती रात ९ बजे के लगभग गांव में मानस पाठ होने में शामिल होने के लिए बेटा चला गया। इधर घर में अकेली उषा सो गई, इस दौरान अज्ञात बदमाश घर के अंदर आए और उषा तिवारी की गला घोंटकर हत्या कर दी, हत्या के बाद लाश को कुर्सी से बांध दिया गया। देर रात बेटा घर आया और मां को आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
पीछे की खिड़की से बेटा अंदर पहुंचा तो देखा कि मां उषा तिवारी मृत हालत में कुर्सी से बंधी है। मां को इस हालत में देखा बेटा चीख पड़ा, शोर सुनकर आसपास के लोग भी घरों से निकल आए, जिन्होने उषा तिवारी को इस हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारों की तलाश शुरु कर दी है। इधर पुलिस का कहना है कि वारदात करने के पीछे बदमाशों का उद्देश्य लूट करना जैसे प्रतीत हो रहा है, क्योंकि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। महिला के दो हाथ, पैर बंधे है, मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है, जिससे वह आवाज न कर सके। पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *