मानसिक रुप से कमजोर है हैलीकाप्टर के कांच फोडऩे और रनवे पर लेटने वाला युवक

भोपाल, राजाभोज एयरपोर्ट की सुरक्षा मे सैंध लगाते हुए रविवार की शाम दीवार फांदकर एक युवक रनवे पर पहुंच गया था। उसने पत्थर मारकर एप्रेन खड़े एक निजी कंपनी के हेलीकाप्टर के कांच फोड़ दिए और उसके बाद भोपाल से दिल्ली जा रही स्पाइस जेट की फ्लाईट के सामने लेट गया। सुरक्षा बल ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। एएसपी दिनेश कुमार कौशल के अनुसार आरोपी दिबागी बीमार है, वही पूछताछ में उसने बताया कि वह कमांडो बनना चाहता था। इस कारण प्रेक्टिस के लिए रनवे में घुसा था। आरोपी ने हेलीकाप्टर के पंखे पर लटककर उसे टेड़ा कर दिया। वही खबर लिखे जाने तक आरोपी के परिजनों से उससे किसी भी प्रकार का संपर्क रखने और थाने आकर बातचीत करने से इनकार कर रहे थे। हालांकि आरोपी के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसके दिमागी रोगी होने की पुष्टी हो। पुलिस को आरोपी की तलाशी में कोई संदिग्ध दस्तावेज, सामान आदि नहीं मिला है। अधिकारियो ने बताया कि आगे पूछताछ के लिए उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और उसके बाद उसकी मेडिकल जांचे कराई जाएंगी, जिससे साफ हो सके की आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसी हरकतें तो नहीं कर रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को एक युवक एयरपोर्ट की दीवार फांदकर रनवे पर पहुंच गया। उसने सबसे पहले एप्रेन में खड़े हेलीकाप्टर पर पत्थर मारकर कांच फोड़ दिए और उसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। यह हेलीकाप्टर निजी कंपनी का बताया गया है। उत्पात मचाने के बाद युवक टेकआप के लिए तैयार स्पाइस जेट की फ्लाईट के सामने जाकर लेट गया। पायलट की नजर पड़ी तो उसने तत्काल ही फ्लाईट रोकी। एयरपोटज़् कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा कमिज़्यों ने उसे हिरासत में ले लिया। युवक का नाम योगेश त्रिपाठी पिता विश्वमोहन त्रिपाठी (20) निवासी 11 सौ क्वार्टर अरेरा कालोनी बताया गया है। पकड़ा गये युवक के परिवार वालो का कहना है कि शाम 4 बजे योगेश बाल काटने की मशीन वापस करने की बात कहकर न्यू मार्केट जाने का कहकर अपने पिता की बाईक लेकर निकला था, इसके बाद वो एयरपोर्ट कैसे पहुंच गया, पता नहीं। बताया गया है कि योगेश कोलार रोड स्थित आईएसटी कॉलेज से बीसीए की पढाई कर रहा है, उसके पिता विश्वमोहन त्रिपाठी क्लर्क हैं, वे सुल्तानिया गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ हैं। उसकी दो बहनें और एक भाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *