संजय लीला भंसाली की फिल्म से फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर सकती है सुहाना

मुंबई, हाल ही में अनन्या पांडे की रिलीज हुई फिल्म “पति पत्नी और वो” बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। बता दें ‎कि इस फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आए थे और फिल्म में अनन्या की ऐक्टिंग को भी काफी सराहना मिली है। हालां‎कि सभी लोग जानते हैं कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे बचपन से बेस्ट फ्रेंड हैं। बता दें ‎कि अब अनन्या के “स्टूडेंट ऑफ द इयर” से डेब्यू करने के बाद से ही सुहाना के डेब्यू का इंतजार किया जा रहा है। ‎फिलहाल अनन्या ने सुहाना की हालिया रिलीज शॉर्ट फिल्म “ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू” में उनकी परफॉर्मेंस के बारे में बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा ‎कि “हां, मैंने यह फिल्म देखी। सुहाना एक बेहतरीन ऐक्टर है। हम स्कूल में एक साथ नाटकों में काम किया करते थे, हमने साथ में न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी में पढ़ाई की है। ‎‎जिसे देखकर मुझे लगता है कि सुहाना बहुत ज्यादा टैलंटेड है। इसके बाद उन्होंने सुहाना के बॉलिवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए कहा कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म की एक खूबसूरत हिरोइन हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनके के लिए फैसला तो नहीं ले सकती हूं लेकिन मुझे लगता है कि वह एक बेहतरीन डांसर, सिंगर और ऐक्टर हैं। मुझे लगता है कि वह संजय लीला भंसाली सर की फिल्म में बेहद खूबसूरत लगेंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *