टेनिस स्टार लिएंडर पेस युवाओं को अवसर देने लेंगे संन्यास

नई दिल्ली,टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने लगता है अब खेल को अलविदा कहने का मना बना लिया है। पेस ने कहा कि वर्तमान में भले ही अपने अनुभव से वह जीत दर्ज कर रहे हैं पर भविष्य की भारतीय टीम को देखते हुए अब युवाओं को अवसर देना चाहते हैं। इसलिए अब वह केवल एक साल ही खेलेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप में जीत के बाद स्वदेश वापस लौटने पर पेस ने कहा, ‘मैं 46 साल का हो गया हूं और मेरी जगह अब नई पीढ़ी को लेनी चाहिए। युवा टीम तैयार करना महत्वपूर्ण है।’ वहीं पाक जाकर खेलने से जुड़े सवाल के जवाब में लिएंडर ने कहा कि देश के लिए जब हम खेलते हैं तो किसी खिलाड़ी के लिए यह बात मायने नहीं रखती कि मुकाबला कहां खेला जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘जह हम देश के लिए खेलते हैं तो किसी हमारे लिए यह बात मायने नहीं रखती कि मुकाबला कहां खेला जा रहा है। हम कहां खेल रहे हैं और किसके खिलाफ खेल रहे हैं, यह मायने नहीं रखता। असोसिएशन ने जब मुझे पूछा था कि क्या मैं इस्लामाबाद में खेलने को तैयार हूं तो मैंने हां कहा था।’ बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप का मुकाबला कजाकिस्तान में हुआ था जिसे भारत ने 4-0 से एकतरफा अंदाज में जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *