पिंक बाल से कोहली का शतक, कोलकाता में भारत जीत से 4 विकेट दूर

कोलकाता, भारत और बांग्लादेश देश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पिंक बाल से पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहले ही दिन अपनी पहली पारी में केवल 106 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में मैच के पहले दिन 3 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। शनिवार को खेल के दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली और अजिंग्य राहणे ने पारी की शुरुआत की दोनों बल्लेबाज ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर किया। जब भारत का स्कोर 61.1 ओवर में 236 रन था तभी बल्लेबाज अर्जिग्य राहणे अपने निजी स्कोर 51( 69) पर इबादत हुसैन की गेंद प र तैजुल इस्लाम को कैंच दे बैठे। अर्जिंग्य राहणे के बाद खेलने आये रविन्द्र जडेजा ने कप्तान विराट कोहली के देते हुए टीम के स्कोर को आगे बढा़ने की कोशिश की लेकिन 76.2 ओवर में अपने निजी स्कोर 12 ( 41) पर अबु जायेद की गेंद पर बोल्ड हो गये। कप्तान विराट कोहली ने अपना 27वां शतक 67.3 ओवर में पूरा किया और इसी तरह विराट कोहली पिंक बाल से खेले जा रहे ऐतिहासिक डे नाईट टेस्ट मैच में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये। टीम इंडिया ने 9 विकेट खोने के बाद 347 रन पर ही पारी घोषित कर दी।
सीरीज का दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल पूरा होने तक भारत ने बांग्लादेश की दूसरी पारी के 6 खिलाड़ी आउट कर दिए हैं। मेहमान टीम अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 89 रन पीछे है और भारत को यह मैच पारी से अपने नाम करने के लिए सिर्फ 4 विकेट की दरकार है। इससे पहले मैच के दूसरे दिन आज टीम इंडिया ने 347/9 पर अपनी पारी घोषित की। इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने एक बार फिर गुलाबी गेंद से अपना जलवा दिखा दिया। पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले इशांत शर्मा आज तक खेल खत्म होने तक 9 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इशांत के अलावा उमेश ने 2 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *