जाह्नवी को सफ़ेद साडी में लोगों को श्रीदेवी की आई याद

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को फिल्म इंडस्ट्री की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। पारंपरिक से लेकर आधुनिक सभी परिधानों में वह आकर्षक नजर आती हैं। हाल ही में जाह्नवी को वाइट कलर की साड़ी में देख गया। इसके साथ उन्होंने डीप बैक वाला स्टाइलिश ब्लाउज पहना था। जाह्नवी के इस लुक को देख प्रशंसकों को श्रीदेवी की याद आ गई। लोगों ने जाह्नवी के इस लुक को फिल्म ‘चांदनी’ वाली श्रीदेवी से कंपेयर कर दिया और कहा कि जाह्नवी को वाइट साड़ी में देख ‘चांदनी’ जैसा फील आ रहा है। वहीं एक प्रशंसक ने लिखा, ‘जाह्नवी आप वाइट साड़ी में ज्यादा हॉट लगती हो।’ वहीं एक यूजर ने तो जाह्नवी को शादी के लिए प्रपोज ही कर दिया। उसने लिखा, ‘जाह्नवी क्या आप मुझसे शादी करोगी?’
बता दें कि जाह्नवी ने यह वाइट साड़ी अपनी फैमिली की दिवाली आफ्टर पार्टी में पहनी थी और इसमें वह काफी गॉर्जस लग रही थीं। अभिनेत्री सोनम कपूर और अंशुला कपूर ने भी उनकी खूब तारीफ की। जाह्नवी के फिल्मी प्रॉजेक्ट्स की बात करें, तो वह आने वाले समय में ‘रूहीअफ्जा’,’करगिल गर्ल’ और ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। जहां ‘रूहीअफ्जा’ एक हॉरर कॉमिडी है और उसमें राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, रॉनित रॉय और आमना शरीफ नजर आएंगी, वहीं ‘करगिल गर्ल’ इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की बायॉपिक है, जिसमें जाह्नवी गुंजन के रोल में हैं। जबकि ‘दोस्ताना 2’ में उनके ऑपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इसके प्रीक्वल में प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *