कोलकाता, दुर्गा पूजा केअवसर पर बंगाल के दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जो सरकार बनी। उसमें भाजपा के 300 का आंकड़ा पारकर करने में सबसे बड़ा योगदान बंगाल का है। अगर यहां की जनता अगर ऐसा भरोसा नहीं करती तो ये नहीं हो पाता, अगले चुनाव में बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में 2 सीटें मिली थीं और अबकी यहां से लोकसभा में 18 सीटें प्राप्त हुईं। पूरा बंगाल भाजपामय बन गया है। 40 फीसदी वोट मिला है, ढाई करोड़ बंगाली जनता ने वोट दिया है। लेकिन इसके बाद भी पिछले 4 महीनों में 30 कार्यकर्ता शहीद हो गए हैं। आने वाले चुनाव में जो लहू बहा है यहां पर पूर्ण बहुमत की सरकार के लिए कटिबद्ध है।
शाह ने कहा कि धारा 370 और बंगाल का साथ रहा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा लगाया था कि एक देश में दो संविधान नहीं रहेंगे उन्हें गिरफ्तार किया गया और मृत्यु हो गई। कांग्रेस ने सोचा मामला खत्म हो गया… हम जनसंघवाले हैं जिन्हें पकड़ते हैं उन्हें छोड़ते नहीं है.. 73 साल के लंबे इंतजार के बाद हमारी सरकार ने एक ही बार में खत्म कर दिया। जहां बलिदान हुए मुखर्जी, वहां कश्मीर हमारा है। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में चल रहा है कि बीजेपी बाहरी पार्टी है। ममता दीदी आपने इतिहास नहीं पढ़ा है…जब ये पूरा बंगाल, पूर्वी पाकिस्तान (मौजूदा बांग्लादेश) में जानेवाला था तो हमारे नेता श्यामा प्रसाद ने नारा दिया था बंग-बंग। अगर आज ये हिन्दुस्तान का हिस्सा है वो हमारे नेता के कारण है।
बंगाल का अहम् योगदान, हम जनसंघ वाले जिन्हें पकड़ते हैं उन्हें कभी छोड़ते नहीं- अमित शाह