मौनी रॉय ने “मेड इन चाइना” के गाने “सनेड़ो” की एक झलक शेयर की

मुंबई,फिल्म ऐक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने फैंस के लिए अपनी अपकमिंग फिल्म “मेड इन चाइना” के गाने “सनेड़ो” की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालां‎कि इस समय अपने 34वें जन्मदिन पर अपने करीबियों के साथ थाईलैंड में हैं। बताया जा रहा है ‎कि इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की एक छोटी क्लिक शेयर की है। ‎जिसमें फिल्म के को-स्टार राजकुमार राव भी नजर आ रहे हैं। “मेड इन चाइना” ‎फिल्म के बारे में बताया गया ‎कि इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इतना ही नही दर्शकों ने फिल्म में मौनी रॉय और राजकुमार राव की ऐक्टिंग की तारीफ की है। हालां‎कि बताया जाता है ‎कि फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले टीवी में उनका लंबा करियर रहा है। इस ‎फिल्म के डायरेक्टर ‎‎मिखिल मु‎सिल ने मौनी रॉय और राजकुमार राव के अलावा बोमन ईरानी, परेश रावल, सुमीत व्यास और गजराज राव प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *