म्यूज़िक वीडियो की सॉन्ग सक्सेस पार्टी में नोरा फतेही की शॉर्ट ड्रेस ने दिया धोखा

मुंबई, नोरा और विकी भूषण कुमार के एक म्यूजिक विडियो में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह म्यूज़िक विडियो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और प्यार में धोखे की कहानी बयां करता है। इस सॉन्ग की सक्सेस पार्टी पर नोरा फतेही वॉरड्रोब मैलफंक्शन का शिकार हो गईं। दरअसल इस मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था, जहां स्टार्स इस गाने को लेकर बताया कि उन्होंने इस म्यूज़िक के लिए क्यों हां की। अब इसी क्रम में उन्हें स्टेज पर ‘बड़ा पछताओगे’ गाने पर परफॉर्म भी करना पड़ा। नोरा ने इस मौके पर पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। नोरा ने जैसे ही विकी का हाथ पकड़कर डांस करना शुरु किया कि उनकी ड्रेस पीछे से काफी उपर खिसक गई। हालांकि, विडियो में दिख रहा है कि नोरा को इसका एहसास तुरंत हो गया और उन्होंने अपने हाथ लगाकर कपड़े सही किए। इसके बाद नोरा फौरन सीधी हो गईं और विकी के पास जाकर खड़ी हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *