कांग्रेस ने सिंधिया के नेतृत्व में बनाई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन की छानबीन समिति

मुंबई, इस साल के अंत तक होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसका अध्यक्ष बनाया है. सिंधिया के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी में मणिकम टैगोर, हरीश चौधरी, मल्लिकार्जुन खड़गे, बालासाहेब थोराट और के.सी.पाडवी होंगे. बहरहाल अब ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ये बड़ी जिम्मेदारी होगी कि महाराष्ट्र में गुटबाजी और पलायन से जूझ रही कांग्रेस को वे कैसे एकजुट रखते हुए सही उम्मीदवारों का चयन कर राज्य में कांग्रेस को मजबूत बनाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *