आलिया काफी प्यारी और स्नेही इंसान हैं -श्रेया शर्मा

मुंबई, हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट पर फिल्माए गए म्यूजिक वीडियो ‘प्राडा’ से गायिका श्रेया शर्मा ने डेब्यू किया है। नवोदित गायिका का कहना है कि आलिया बहुत ही प्यारी इंसान हैं। श्रेया ने बताया, ‘‘सेट पर हमारी अच्छी बॉन्डिग हो गई थी। वह काफी प्यारी और स्नेही इंसान हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें मेरी आवाज और मेरे गाने का अंदाज काफी पसंद है और मुझे लगता है कि उन्होंने अपने स्वैग और एटीट्यूड से गाने को और भी बेहतर बना दिया है।’’ बता दें कि इस गायिका ने ‘प्राडा’ से पहले कई सारे कवर सॉन्ग गाए हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके डेब्यू गाने के वीडियो में आलिया होंगी। श्रेया ने कहा, ‘‘हे भगवान! मैं काफी खुश थी, मुझे यकीन नहीं हो रहा था। मैंने खुद को चुटकी भी काटी और मैं इतनी जोर से चिल्लाई थी कि दूसरे कमरे में मौजूद मेरे दोस्त मुझे देखने के लिए दौड़ पड़े। उन्हें लगा कि मैं फिसल गई या मुझे चोट लग गई है। मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा था।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *