तापसी और कंगना में झिक-झिक पन्नू बोलीं ‘मेरे लिए फेमिनिज्म का मतलब समान अवसर

मुंबई,बॉलीवुड की बेबाक फिल्म ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू और कंगना रनौत एक-दूसरे पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल द्वारा तापसी पन्नू को सस्ती कॉपी कहा जाने के बाद से तापसी भी कंगना पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हालांकि इस बार तापसी ने स्वीकारा है कि कंगना रनौत ने उन्हें अपने मन की बात कहने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, हाल ही में एक पत्रिका के कवर पर दिखीं तापसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक सवाल के जवाब में तापसी ने यह बात कही है। वीडियो में तापसी से पूछा गया कि उनके फेमिनिज्म का क्या मतलब है और बॉलीवुड की तीन फीमेल आइकॉन्स ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित किया। इस पर जवाब देते हुए तापसी ने तीन लोगों का नाम लिया, जिनमें से कंगना भी एक थीं। तापसी ने कहा, ‘मेरे लिए फेमिनिज्म का मतलब है, समान अवसर प्राप्त करना। इसलिए अगर मुझे एक अच्छी फेमिनिस्ट बनना है तो, मैं समाज में इस तरह से योगदान देना चाहूंगी कि हम सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने और वह पाने का पूरा अवसर मिले, जो हमें मिलना चाहिए।’ वहीं, बॉलीवुड में फीमेल आइकॉन्स के बारे में बताते हुए तापसी ने पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का लिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि प्रियंका ने खुद के लिए जो किया है, वह शानदार है।’ दूसरा नाम कंगना का लेते हुए ऐक्ट्रेस ने कहा, ‘वह बिना किसी के बारे में सोचे बोल देती हैं।’ वहीं तापसी ने तीसरा नाम अनुष्का का लिया और कहा कि वह बहुत ईमानदार हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *