सांसद ने अपनी गाड़ी देकर सड़क हादसे के घायलों को अस्पताल भिजवाया

सागर,कई बार देखने को मिलता है की वीआईपी गाड़ियां सरसराती हुई निकल जाती है और आम लोगों के लिए रास्ता रोक तक दिया जाता है। लेकिन शुक्रवार को एक ऐसा वाकया सामने आया जो एक मिशाल बन सकता है। जिसमे सड़क पर दुर्घटना का शिकार पति पत्नी को तड़पता देख सांसद ने अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल भिजवाकर नागरिक धर्म निभाया। गनीमत है की घायलो को ज़्यादा चोट नहीं आयी। दरअसल सागर लोकसभा से सांसद राजबहादुर सिंह केंद्रीय विश्विद्यालय से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे पंडित दीनदयाल महाविद्यालय के पास रास्ते में उन्हें एक बाइक सवार दंपति दुर्घटना का शिकार हुए घायल अवस्था में दिखाई दिए। सांसद राजबहादुर ने ड्राइवर से गाड़ी रोकने का बोला और उतरकर घायल दंपति का हालचाल जाना और आनन फानन में अपनी गाड़ी में बिठाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। गौरतलब है की संसद राजबहादुर सिंह अपनी सहजता के लिए जाने जाते हैं वे सहजता से मंदिरों सार्वजनिक स्थलों में घूमते भी दिखाई जे जाते हैं। डॉ हरिसिंह गौर विश्विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कमर्चारियों की विभिन्न मांगों को सुना और निराकरण का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *