सीबीआई पर जनता, सरकार और न्यायपालिका को होता है विश्वास

नई दिल्ली, सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा कि पेंचीदा मामलों में जब भी निष्पक्ष जांच की मांग होती है, तब लोग सीबीआई जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी को सरकार, न्यायपालिका और लोगों का विश्वास हासिल है। उन्होंने डीपी कोहली के 18वें स्मृति व्याख्यान के लिए प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई का स्वागत करते हुए कहा कि सीबीआई ने हमेशा ही समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करने की कोशिश की है। कुमार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय ने सीबीआई की मदद करने और मार्ग दिखाने में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *