मुंबई, भजन सम्राट अनूप जलोटा पर इनदिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां कमला जलोटा का निधन हो गया है। मुंबई के हिदुंजा हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह कमला जलोटा ने आखिरी सांस ली। भजन सम्राट की मां कमला जलोटा 85 साल की थीं। वेबसाइट्स के मुताबिक, कमला जलोटा पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उनकी तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। शुक्रवार सुबह हॉस्पिटल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अनूप जलोटा अपनी मां के बहुत करीब थे। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वहां सबसे पहले अपनी मां से मिलने गए थे। उन्होंने बताया भी था, बिग बॉस से निकलने के बाद मैं सबसे पहले अपनी मां से मिलने के लिए घर गया। सबसे पहली चीज जो उन्होंने मुझसे पूछी थी वो ये थी कि जसलीन कौन है। मैंने उनसे कहा कि वहां एक भूत है और ऐसा कुछ भी नहीं था जैसा कि दिखाया गया। अब ऐसी खबरें हैं कि अनूप जलोटा बिग बॉस-13 में नजर आ सकते हैं। अनूप ने बिग बॉस 13 में आने की इच्छा जताई थी।
अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का 85 साल की उम्र में देहावसान