नई दिल्ली, भारतीय टेनिस क्वीन सानिया मिर्जा ने अपने पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के रिटायरमेंट के बाद इमोशनल मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सानिया ने शोएब मलिक की क्रिकेट के मैदान पर उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया है। शोएब मलिक ने बांग्लादेश के खिलाफ 94 रन की जीत के साथ वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया। शोएब ने वनडे से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए टवीट किया, आज मैं वनडे इंटरनेशल क्रिकेट से संनयास ले रहा हूं। सभी खिलाड़ियों को जिनके साथ मैं खेला, जिन कोचों ने मुझे प्रशिक्षित किया, परिवार, दोस्तों, मीडिया और सभी प्रायोजकों का शुक्रिया। सबसे अहम मेरे फैंस का शुक्रिया, आई लव यू ऑल।
शोएब के संन्यास के बाद उनकी पत्नी सानिया मिर्जा तक ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। सानिया मिर्जा ने शोएब को बधाई देते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा है। सानिया ने लिखा कि हर कहानी का अंत होता है, हर अंत नई शुरुआत है। हमें गर्व है कि आप 20 साल अपने देश के लिए खेलते रहे। इजहान और मुझे आप पर गर्व है। आईसीसी वर्ल्ड कप ने भी शोएब मलिक के रिटायरमेंट पर एक ट्वीट किया है। मोहम्मद हफीज ने ट्वीट किया- शानदार करियर, टीममैट के रूप में आपकी कंपनी हमेश शानदार रही। पाकिस्तान के सच्चे राजदूत क्रिकेट फैन के रूप में आपका बहुत शुक्रिया। शाहिद आफरीदी ने भी शोएब को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बता दें कि शोएब मलिक ने अक्टूबर 1999 में वनडे में डेब्यू किया था। 20वीं सदी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शायद वह अंतिम खिलाड़ी हैं। शुक्रवार को बांग्लादेश को हराने वाली पाक टीम में वह प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। मैच से पहले शोएब मलिक ने कहा- मैं वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। मैंने यह फैसला कुछ साल पहली ही कर लिया था कि मैं पाकिस्तान के विश्व कप के मैच के बाद संन्यास ले लूंगा। मलिक ने कहा, अब मैं अपने परिवार को अधिक समय दे पाऊंगा और टी-20 पर फोकस करूंगा।
सानिया का शोएब पर इमोशनल मैसेज, हर कहानी का अंत होता है, हर अंत नई शुरुआत