भोपाल इंदौर हाईवे पर लिफ्ट देने के बहाने चलते ट्रक में विवाहिता से गैंगरेप

भोपाल,राजधानी भोपाल में विवाहिता के साथ चलते ट्रक में गैंग रेप किये जाने की शर्मसार घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार राजधानी के खजूरी थाना इलाके में हुई इस वारदात में आरोपियो ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
भोपाल इंदौर हाईवे पर महिला को लिफ्ट के बहाने तीन आरोपियो ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपियो ने पहले तो दंपत्ती को कोलूखेड़ी से बैरागढ़ तक लिफ्ट देने का कहकर ट्रक में बिठा लिया और उसके बाद रास्ते मे विवाहता से छेड़छाड़ करने लगे। आरोपियो की हरकतों का विरोध करने पर उन्होंने महिला के पति को ज़बरदस्ती रास्ते मे उतार दिया। आरोप है कि इसके बाद तीन युवकों ने विवाहिता के साथ बलपूर्वक सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। बाद में जैसे तैसे पीड़िता ने खजूरी थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना में आगे की छानबीन में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *