पाकिस्तान ने संघर्ष से भरे मैच में अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया

लीड्स, अंतिम ओवरों में इमाद वसीम की संघर्षपूर्ण नाबाद 49 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने विश्व कप क्रिकेट के एक मैच में अफगानिस्तान को 3 विकेट से पराजित कर दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 49.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 230 रन बनाते हुए जीत हासिल की।
पाकिस्तान का पहला विकेट पहले ही ओवर में आ गया था जब फखर ज़मान को मुजीब उर रहमान ने एलबीडब्ल्यू कर दिया था। लेकिन इसके बाद इमाम उल हक ने 36 और बाबर आजम ने 45 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान को ठोस आधार प्रदान किया। हालांकि पाकिस्तान का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और उसके तीन प्रमुख बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज, हेरिस सोहेल और सरफराज अहमद बड़ी पारी खेलने बगैर आउट हो गए। लेकिन बाद में निचले क्रम के बल्लेबाज इमाद वसीम ने 54 गेंदों में पांच चौके की सहायता से 49 रन की धैर्य भरी पारी खेलकर हार की कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान को ना केवल मैच में वापस लौटाया बल्कि 3 विकेट से जीत भी दिला दी। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिए। 1 विकेट राशिद खान को मिला।
इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट पर 227 रन बनाये। इस प्रकार पाकिस्तान को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य मिला ।
इस मैच में असगर और जादरान ने सबसे ज्यादा 42-42 रन बनाये जबकि रहमत शाह ने 35 और गलबदीन नायब ने 15 रन बनाये। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। इसके बाद भी उसने असगर और जादरान और रहमत के रनों से 227 का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। पाक की ओर से शाहीन ने चार जबकि इमाद ने दो विकेट लिए एक विकेट शादाब को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *