अहमदाबाद, लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद अब गुजरात में छह सदस्य इस्तीफा देंगे. जिसमें चार विधायक और दो राज्यसभा सांसद शामिल हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव जीत गई हैं. ये दोनों गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं और अगले दो सप्ताह के भीतर दोनों राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. जबकि गुजरात विधानसभा के चार सदस्यों में परबत पटेल, हसमुख पटेल, भरतजी ठाकोर, रतनसिंह राठौड़ और परबत पटेल भी लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं. ये चारों सदस्य भी गुजरात विधानसभा की सदस्यता से जल्द ही इस्तीफा दे देंगे. इन विधायकों के इस्तीफे से गुजरात की अमराईवाडी, खेरालू, लूणावाडा और थराद समेत चार विधानसभा सीटें रिक्त होंगी. लोकसभा के नतीजों के बाद अब विधानसभा के उपचुनाव होंगे. अमराईवाडी, थराद, लूणावाडा और खेरालू विधानसभा सीट पर अगले छह महीने में उपचुनाव होंगे|.
गुजरात से दो RS सांसद अमित शाह और स्मृति ईरानी समेत छह सदस्य देंगे इस्तीफा