साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ढ़ाई दिन के लिए मौन व्रत शुरू किया

भोपाल,भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान गोडसे पर दिए बयान से आलोचना की शिकार हुई थी अब वे 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले पश्चाताप स्वरूर मौन व्रत धारण करने जा रही हैं। उन्होंने अपने बयानों को लेकर माफी मांगी है और बताया कि वह अब तपस्या करने जा रही हैं। भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने सोमवार को ट्वीट किया कि चुनाव प्रक्रिया के खत्म होने के बाद अब समय चिंतन मनन का है। उन्होंने लिखा कि अगर मेरे किसी बयान से किसी भी देशभक्त को ठेस पहुंचती हैं, तो वह क्षमा प्रार्थी हैं।
इसी के साथ उन्होंने 21 पहर तक (करीब ढाई दिन) के मौन धारण करने और तपस्या करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि एग्जिट पोल के अभी तक जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जीतती हुई नज़र आ रही हैं। चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कई ऐसे बयान दिए हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के लिए संकट का विषय बने हैं। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाला बयान भी शामिल है।
इस बयान की काफी निंदा हुई थी, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बयान की निंदा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि भले ही साध्वी ने माफी मांग ली हो, लेकिन वह अपने दिल से उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे। जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा को हर किसी ने कोसा था। इस बयान के अलावा साध्वी की ओर से मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर भी विवादित बयान दिया गया था, जिसमें उन्होंने हेमंत करकरे की मौत का कारण उनका श्राप बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *