नई दिल्ली,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संकेत दिया कि वह अमेठी लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं अगर उनके भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड़ और अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव जीत जाते हैं।बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी का पारंपरिक गढ़ है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष के अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीत जाते हैं, तो क्या वह राहुल गांधी के अमेठी सीट छोड़ने पर वहां से चुनाव लड़ेंगी तो उन्हांने कहा, ‘यह चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा, यह तब तय किया जाएगा कि जब मेरा भाई दोनों सीटों में से एक को छोड़ने का फैसला करेगा, तो चर्चा होगी।
अमेठी सीट पर उपचुनाव की स्थिति में प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव