नई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आज कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वापस सत्ता में लौटने के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं इसके लिए विगत ढाई साल से सुनियोजित प्रयास किये जा रहे थे. उन्होंने कहा इस अभियान काफी हद तक विपक्षी दल कामयाब हो गए हैं जो थोड़ा बहुत रास्ता बचता उसे मोदी ने खुद ही अनगिनत गालियां देकर बंद कर लिया है.
राहुल यहां कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे, उन्होंने कहा की गैर भाजपा दल एक जुट है और वह हर हाल में मोदी को सत्ता में लौटने नहीं देंगे. उन्होंने कहा की मोदी ने जैसा चंद्रबाबू नायडू के साथ बर्ताब किया है क्या उसके बाद वह उनके साथ लौटने का भी सोच सकते हैं. राहुल ने भाजपा के तीन सौ से अधिक सीटें लाने के दावे पर कहा की 23 मई को आप खुद देख लीजियेगा. राहुल ने कहा की कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गाँधी के अनुभव का पूरा फायदा उठाया जायेगा.
मोदी के सत्ता में लौटने के रास्ते बंद, ढाई साल में किये सुनियोजित प्रयास से हुआ संभव – राहुल