झुँझलाये मणिशंकर अय्यर पत्रकारों से बोल उठे “आई हेट यू”

नई दिल्ली,कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर उस वक्त झुंझला उठे जब मीडिया ने उनसे उनके उस आलेख के बारे में पूछा, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी टिप्पणी को तर्कसंगत बताया है। संवाददाताओं द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने अपना धैर्य खोया और अपनी मुट्ठी हिलाते हुए कहा, “आई हेट यू।”
उन्होंने मीडिया पर आरोप भी लगाया कि वह उन्हीं चुनिंदा बयानों को प्रचारित करता है, जो उसे ‘सूट’ करता है। उनसे खासतौर से उस आलेख के बारे में पूछा गया, जो मंगलवार को प्रकाशित हुआ है। इस आलेख में उन्होंने स्वयं को ‘भविष्यवक्ता’ बताते हुए कहा है कि मोदी 23 मई को सत्ता से बाहर हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *