मेरी निष्ठा, मेरी नीयत और मेरी नीति कोई खोट नहीं आंकलन जरूर कम ज्यादा हो सकता है -मोदी

इन्दौर,पुरातन भारत की आस्था अध्यात्म से लेकर नए हिंदुस्तान के नए अंदाज नये एटीट्यूड का अगर कोई शहर प्रतीक है… तो उस शहर का नाम इंदौर है… इन्हीं शब्दों के साथ इन्दौरियों का दिल जीतते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के दशहरा मैदान में एकत्रित अथाह जनसमूह को अपने चिर परिचित अंदाज में संबोधित करना शुरू किया, नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 का चुनाव एंटी इनकम्बेंसी का था, 2019 का चुनाव प्रो इनकम्बेंसी का है। 2014 में भ्रष्टाचार, वंशवाद और पॉलिसी पैरालिसिस के खिलाफ आक्रोश चरम पर था। 2019 में जनता का विश्वास चरम पर है। पीएम ने कहा कि 2019 का चुनाव केवल भारतीय जनता पार्टी नहीं लड़ रही है बल्कि 2019 का चुनाव भारतीय जनता लड़ रही है। 130 करोड़ देशवासी इस चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी निष्ठा, मेरी नीयत और मेरी नीति का आकलन कम ज्यादा तो हो सकता है, लेकिन कोई खोट नहीं निकाल सकता, ये मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं।
हाल ही राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा की ‘हुआ तो हुआ’ टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस का अहंकार तीन शब्दों में प्रकट होता है। ये तीन शब्द कांग्रेस के अहंकार की पहचान हैं। ये तीन शब्द देश के लोगों की तरफ काग्रेस कैसे देखती है उसका जीता जागता सबूत है। ये तीन शब्द हैं- ‘हुआ तो हुआ। उन्होंने कहा कि वंशवाद के पेड़ पर चढ़कर इन लोगों को पार्टी की कमान तो मिल सकती है, लेकिन सोच और विजन नहीं मिल सकता। जब विजन नहीं होता, जब ट्रैक रिकॉर्ड ठीक नहीं होता तो झूठ फैलाना पड़ता है। यही कारण है कि आज कांग्रेस देश की डिफेंस पॉलिसी, हमारी रक्षा नीतियों पर चर्चा नहीं कर सकती। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास सिर्फ एक ही मुद्दा है – मोदी हटाओ, मोदी हटाओ। ये वही कांग्रेस है जिसकी गलत नीतियों के कारण देश में आतंकवाद और नक्सलवाद को बल मिला।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने कभी भी एयर कंडीशनर कमरों में बैठकर मौज मस्ती मस्ती नहीं मारी है नीति निर्माण पर मैंने बाबू गिरी की दुनिया छोड़कर जनभागीदारी से देश में परिवर्तन लाने का प्रयास किया है, बीते 5 वर्षों में हमने टेक्नोलॉजी और ट्रांसपेरेनसी पर विशेष ध्यान दिया आप खुद ही देखिए टेक्नोलॉजी के बारे में भारत की ग्लोबल स्टैंडिंग कहां पहुंच गई है देखते ही देखते भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में हम दुनिया में दूसरे स्थान पर है।
नरेंद्र मोदी ने विधानसभा के चुनाव के समय राहुल गांधी के मेक इन मंदसौर मेक इन इन मंदसौर मेक इन इन इंदौर मोबाइल को लेकर दिये बयानों पर चुटकी लेते चुटकी लेते हुए कहा की बड़ी शान से गाजे बाजे के साथ घोषणा करते थे मीडिया ने भी खूब उठाया था वह मुद्दा लेकिन कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में ही इसे इसे शामिल नहीं किया भुला दिया गया यह वादा। इस मुद्दे पर नरेंद्र मोदी ने मीडिया को लताड़ लगाई, उन्होंने कहा कि अखबार वाले अब नहीं लिखेंगे क्योंकि सरकार बदल गई है।
नरेंद्र मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से तीन बार इंदौर के स्वच्छ सर्वेक्षण में पहले पायदान पर आने की याद दिलाते हुए इंदौरियों का दिल जीत लिया और अपने भाषण में इंदौरी पोहे का जिक्र करना भी वह नहीं भूले। कुल मिलाकर इंदौर के दशहरा मैदान में नरेंद्र मोदी की इस जनसभा में नरेंद्र मोदी ने इन्दौरियों को इंदौरी स्टाइल में ही संबोधित कर माहौल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शंकर लालवानी के पक्ष में करने का भरपूर प्रयास किया, कितना सफल रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रयास वह तो वोटिंग के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन इतना जरूर कि इस सभा में नरेंद्र मोदी ने अपने पूर्व की सभाओं से अपना अलग ही रूप दिखाया।
:: झलकियॉं ::
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा मैदान पर सभा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभा से काफी पहले ही कार्यकर्ता दशहरा मैदान पर पहुंचने लगे थे।
– इन्दौर विमानतल पर से सभा स्‍थल पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्‍या में लोग मोदी की एक झलक देखने के लिए बेकरार नजर आए। इस दौरान लोगों ने जमकर मोदी, मोदी के नारे लगाए।
– रास्‍ते में बड़ी संख्‍या में लोगों को देखकर मोदी अभ‍िभूत नज़र आए और उन्होंने वाहन से उतरकर और लोगों से मिलकर उनका अभ‍िवादन भी स्वीकारा।
– दशहरा मैदान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के बड़े-बड़े कट-आउट लगाए गये थे।
– प्रधानमंत्री मोदी से पहले शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने दिग्गी पर साधा निशाना। बोले वे इतने घबराए थे कि आज वोट डालने नहीं गए। इससे लोकतंत्र के प्रति भावना समझी जा सकती है। बोले खुद बूथ पर घूमते रहे क्‍या उन्‍हें कमलनाथ के प्रशासन पर भरोसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *