बिलासपुर, उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश पीआर रामचंद्र मेनन को आज राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई। जस्टिस मेनन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 12 वें चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभाला। बता दे कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी को लोक आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद कार्यवाहक के रूप में मुख्य न्यायाधीश के पद पर जस्टिस प्रशांत मिश्रा की नियुक्ति की गई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस मेनन नाम का सुझाव राष्ट्रपति को भेजा गया था, राष्ट्रपति से अनुमोदन मिलने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप पीआर रामचंद्र मेनन की नियुक्ति की गई है। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्मंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्मंत्री डॉ. रमन सिंह समेत मंतीर मंडल के सदस्य और कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद। 1 जून 1959 को जन्मे जस्टिस रामचंद्र ने एर्नाकुलम से लॉ की डिग्री ली। 2009 में वो केरला हाईकोर्ट के एडिशनल जज बने, बाद में साल २०१०
में वो केरला हाईकोर्ट के नियमित जज हो गये। बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन कल रविवार को दोपहर बाद रायपुर पहुंचे थे, नए सीजे मेनन के रायपुर पहुंचने पर हाईकोई व सिविल कोर्ट अधिकांश मजिस्ट्रेट ने फूल देकर तो आला पुलिस अधिकारियों सैल्यूट कर रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया था।
जस्टिस मेनन ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद की शपथ ली