लखनऊ,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उप्र में अपनी चुनावी सभाओं में भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि पांच साल पहले नारा हुआ करता था, अच्छे दिन आयेंगे लेकिन अब नारा बन चुका है चौकीदार चोर है, पांच साल में आखिर यह चैकीदार चोर कैसे बन गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाते हुये कहा कि पहले कहते थे कि 56 इंच की छाती है हमें प्रधानमंत्री बना दो हम दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे, 15 लाख बैंक खाते में डालेंगे। लेकिन दो करोड़ युवाओं को नौकरी नहीं दी, 15 लाख बैंक खाते में नहीं डाले, किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं दिया। कर्जा माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री रोजगार या किसान की बात नहीं करते क्योंकि वह अच्छे दिन के हर मुद्दे पर विफल साबित हुए। उन्होंने नोट बंदी पर भी सवाल खडे किये।
कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को उन्नाव और लखीमपुर में पार्टी प्रत्याषियों के पक्ष में सभायें कीं। उन्नाव के जीआईसी ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि किसी वादे को पूरा न करने वाली भाजपा ने 15 लाख देने के मामले पर भाजपा के लोगों से कहा कि वह तो जुमला था। इसके बाद हमने अपने पार्टी के थिंक टैंक से बात की और गरीबों तक अर्थव्यवस्था को बिना नुकसान पहुचांये सीधे पैसे ट्रांसफर करने की योजना बनाने को कहा। इसके बाद एक दिन चिदम्बरम जी ने बताया कि 72 हजार रूपये दे सकते है। वह भी प्रतिवर्ष दे सकते है। इसके बाद कहा कि हम साल भर में देश के 5 करोड़ लोगो को प्रतिवर्ष 72 हजार रूपये दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हम चैकीदार की तरह 15 लाख देने का झूंठ नहीं बोलेंगे हम पांच साल में न्याय योजना के माध्यम से पांच करोड़ गरीबों के खाते में सीधे डालेंगे। उन्होंने फिर जनता के बीच सवाल उठाया कि जब बिना अर्थव्यवस्था को चोंट पहुंचाये ही तीन लाख साठ हजार रूपये पांच वर्षो में दिये जा सकते तो आखिर मोदी ने पैसे गरीबों को क्यों नहीं दिये, फिर जवाब देते हुए कहा कि हमें जो हमारी पार्टी के थिंक टैंक ने जानकारी दी उसमें 5 लाख 55 हजार करोड़ रूपये से मोदी जी ने 15 अमीर लोगों का कर्जा माफ किया। अनिल अंबानी को 45 हजार करोड़ रूपये, नीरव मोदी 35 हजार करोड़, मेहुल चैकसी 35 हजार करोड़, विजय माल्या 10 हजार करोड़ रूपये इन चोरों को चैकीदार ने दे दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक दिन संसद भवन में मैने मोदी जी से चार सवाल किए कि आपने ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड रूपये क्यूं दिया। उसने तो कभी कोई जहाज नहीं बनाया, आपने एचएएल जो 70 सालों से हवाईजहाज बना रही है उससे उससे यह कांन्ट्रेक्ट क्यू छीना, फ्रांस के राष्ट्रपति से क्यूं बोला अनिल अंबानी को यह कान्ट्रैक्ट देना है। अपने डेढ घंट के भाषण मे मेरे चार सवालों के जवाब नहीं दे पाये क्यूं कि वहां टैलीप्राम्पटर नहीं था। मोदी जी ने क्या किया वह अभी तक बताया? अब बता रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी क्या करने वाली है। न्याय योजना की बात बता दी। अब मनरेगा का काम 100 दिन के बजाये 150 दिन का होगा। देश का किसान कर्ज न चुका पाने पर जेल में होता है। जबकि बडे अमीर जो बैंक का पैसा लेकर भागे है वह बाहर है। इसलिए मैने फैसला किया है कि अब से कोई बैंक के 20 हजार उधार के लिए जेल में नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नोटबंदी ने देश को नुकसान पहुंचाया और जीएसटी गब्बर सिंह टैक्स साबित हो रहा है। अतिरिक्त कर के बोझ तले दबी जनता ने उपभोग करना बंद कर दिया जिससे बाजार व फैक्ट्री प्रभावित हुई और लोगों से रोजगार छिन गया।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और बेरोजगार युवाओं की चिंता छोड़कर 15 चुनिंदा उद्योगपतियों के ही हितों की रक्षा करने का आरोप लगाया।यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैली में उन्होंने किसानों को गन्ना खरीद के 14 दिन के अंदर उसके मूल्य की अदायगी के प्रधानमंत्री मोदी के वादे की याद दिलाते हुए पूछा कि क्या पिछले पांच साल के दौरान यह वादा पूरा हुआ? उन्होंने कहा कि मोदी ने वर्ष 2014 में श्अच्छे दिनश् लाने, हर साल दो करोड़ रोजगार देने, हर नागरिक को 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी अच्छे दिन के हर मुद्दे पर विफल रहे, नहीं करते रोजगार और किसान की बात -राहुल गांधी