वाराणसी, बनारस से प्रधानमंत्री और भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा टक्कर दे सकती है। 29 अप्रैल को उनका वाराणसी पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल वाराणसी लोकसभा सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 29 अप्रैल को काल भैरव की पूजा के बाद वह नामाकंन कर सकती है।
काल भैरव मंदिर में प्रियंका गांधी के पूजा अर्चना की सूचना दे दी गई है। वाराणसी से पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी है। हालांकि उन्होंने कहा कि वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर वह पार्टी के फैसले को मानेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के बयान पर कहा कि उन्होंने खुद ही इस बारे में साफ कर दिया है कि अगर पार्टी उनसे कहती है तो वह जरूर लड़ेंगी। जल्द ही पार्टी इस बारे में फैसला करेगी। कांग्रेस पार्टी इस बारे में अन्य लोगों के साथ सलाह मशविरे के बाद फैसला करेगी।
प्रियंका के 29 को बनारस से पर्चा भरने की अटकलें, काल भैरव मंदिर में करेंगी पूजा