अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, नेपाल में भी झटके महसूस किये गए, सहमे लोग

नई दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश में देर रात आए भूकंप ने सबको सहमा दिया। लोग गहरी नींद में सोए हुए थे और भूकंप के झटकों ने उन्हें हिलाकर रख दिया। जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए। भारत में अरुणाचल प्रदेश के अलावा नेपाल में भी बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अरुणाचल प्रदेश में देर रात करीब एक बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 के लगभग थी। वहीं आज तड़के करीब साढ़े छह बजे दो अलग-अलग इलाकों में भूकंप के तीन झटके महसूस किये गये। पहला झटका सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर काठमांडू में लगा और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 थी। इसके बाद 6 बजकर 29 मिनट और 6 बजकर 40 मिनट पर 5.2 और 4.3 की तीव्रता से भूकंप आया। इसका केंद्र नेपाल का धादिंग जिले का नौबत था। हालांकि, भूकंप से किसी भी जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है। जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, हालांकि इसमें अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। विस्तृत जानकारी प्रतिक्षारत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *