सिद्धू के विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने प्रचार करने से रोकने 72 घंटों का प्रतिबंध लगाया

चंडीगढ़,बिहार के कटिहार में विवादित बयान देने पर चुनाव आयोग ने पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर 72 घंटों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान वह चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। किसी को साक्षात्कार भी नहीं कर सकेंगे। यह बैन 23 अप्रैल सुबह 10 बजे से प्रभावी माना जाएगा।
गौरतलब है कि 16 अप्रैल को बिहार के कटिहार की बारसोई और बराड़ी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्‍याशी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सिद्धू ने मुस्लिम समुदाय से एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। उन्‍होंने कहा था मैं अपने मुस्लिम भाइयों को एक ही बात कहने आया हूं कि आप यहां अल्पसंख्यक बनकर भी बहुसंख्यक हो और 62 फीसदी हो। ये आपको बांट रहे हैं। ये भाजपा वाले आपके वोट को बांटने का प्रयास करेंगे, मैं कहता हूं अगर आप इकट्ठे आ गए तो तारिक साहब को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती। अगर आप एकजुट हो गए तो फिर मोदी सुलट जाएगा….छक्का लग जाएगा….मैं जब जवान था तो मैं भी खूब छक्का मारता था…ऐसा छक्का मारो कि मोदी को यहां बाउंड्री से पार होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *