लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल डाले जायेंगे वोट, अमित शाह-राहुल की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

नई दिल्ली, देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के तीसरे फेस में 16 प्रदेशों की 117 सीटों और ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। तीसरे चरण में गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, गोवा, जम्मू-कश्मीर, दादर एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में मतदान होगा। इसके अलावा तमिलनाडु की वेल्लोर और त्रिपुरा की त्रिपुरा पूर्वी सीट भी शामिल है जहां दूसरे चरण में वोटिंग होनी थी। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे और कहीं-कहीं शाम 6 बजे तक भी होगा। तीसरे चरण के साथ ही दक्षिण भारत में चुनाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
गुजरात की सभी (26), केरल की सभी (20) महाराष्ट्र (14), कर्नाटक (14), उत्तर प्रदेश की (10), छत्तीसगढ़ की (7), ओडिशा की (6), पश्चिम बंगाल (5), बिहार (5), असम (4), गोवा (2), जम्मू-कश्मीर की (1), दादर एवं नागर हवेली (1), दमन एवं दीव की (1) सीट पर मतदान होगा। इसके अलावा तमिलनाडु की वेल्लोर और त्रिपुरा की त्रिपुरा पूर्वी सीट पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण में गुजरात और केरल में मतदान होगा जहां गांधीनगर से अमित शाह और वायनाड से राहुल गांधी की किस्मत ईवीएम पर कैद होगी। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की भी किस्मत कल ईवीएम में कैद हो जाएगी। मुलायम मैनपुरी से प्रत्याशी हैं। इसके अलावा रामपुर से आजम और जयाप्रदा की किस्मत का फैसला भी आज होगा। तीसरे चरण में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे, राकांपा की सुप्रिया सुले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र और अहमदनगर से भाजपा के सुजय विखे पाटिल और स्वाभिमान पक्ष के राजू शेट्टी आदि शामिल हैं। गुलबर्गा से मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस), उत्तर कन्नड से केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े (भाजपा) तथा बिजापुर से केंद्रीय मंत्री रमेश जिगजिगानी, येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र (भाजपा) तथा पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा (जेडीएस) की किसम्त का फैसला भी कल ही होगा। इसके अलावा बीजद के बी महताब, पिनाकी मिश्रा, अरुप पटनायक, भाजपा के संबित पात्रा, प्रकाश चंद्र मिश्रा और अपराजिता सारंगी आदि की किस्मत भी मंगलवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत। गुजरात में खेड़ा, आणंद, अमरेली, बनासकांठा, साबरकांठा, पाटन, जूनागढ़, दाहोद, बारडोली, सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, भरूच, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, राजकोट, भावनगर, कच्छ, पंचमहल, वडोदरा, छोटा उदयपुर, सूरत, नवसारी, वलसाड, मेहसाणा में मतदान होगा।
असम में धुबड़ी, कोकराझार, बारपोटा, गुवाहाटी। बिहार में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया। छत्तीसगढ़ में सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर शामिल है। गोवा में नॉर्थ गोवा, साउथ गोवा।
जम्मू में अनंतनाग। कर्नाटक में चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, बीदर, रायचूर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा में मतदान किया जाएगा। उधर, केरल के इदुक्की, अलाथुर, कोल्लम, कासरगोड, पोनान्नी, तिरुवनंतपुरम, अट्टिंगल, आलप्पुझा, कन्नूर, वाडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मल्लापुरम, पालक्काड़, त्रिशूर, चालाकुडी, एर्नाकुलम, कोट्टायम, मावेलिकारा, पथानामथिट्टा में भी मतदाता वोट करेंगे। वहीं
महाराष्ट्र के जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सातार, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकानांगले के साथ ओडिशा के संबलपुर, क्योंझर, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर और दादर नागर हवेली के दादर नागर हवेली। दमन दीव के दमन दीव। पश्चिम बंगाल के बालुरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद। तमिलनाडु में वेल्लोर और त्रिपुरा के त्रिपुरा पूर्वी
में मतदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *