लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का नारा होगा- फिर एक बार मोदी सरकार, थीम सॉन्ग भी लॉन्च

नई दिल्ली,भाजपा के घोषणापत्र जारी करने से एक दिन पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 2019 के लिए भाजपा का नारा- फिर एक बार, मोदी सरकार। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हमने महंगाई पर काबू पाया। लोगों तक सरकार के कामों को पहुंचाया जाएगा। आम आदमी के जीवन को आसान बनाया जाएगा। विपक्ष, महामिलावट की सरकार चाहता है। इस दौरान पार्टी ने प्रचार अभियान का थीम सॉन्ग भी जारी किया। साथ ही पार्टी के कुछ विज्ञापन भी दिखाए गए। भाजपा का संकल्प पत्र सोमवार को जारी होने की संभावना है। पार्टी इसके साथ पिछले पांच वर्षो के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट भी पेश कर सकती है। 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तीकरण पर खास जोर देगी। किसानों के कल्याण के लिए भाजपा को लोगों से बड़ी संख्या में सुझाव मिले हैं।
– 2019 चुनाव के लिए भाजपा की नई थीम
पहली थीम- काम करने वाली सरकार
दूसरी थीम- ईमानदार सरकार
तीसरी थीम- बड़े फैसले लेने वाली सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *