मलाइका अरोड़ा साइकिल चलाने पर की गई ट्रोल, फैंस ने लगाई फटकार

मुंबई, ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों मलेशिया से वेकेशन मना कर मुंबई वापस लौटी हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ट्रिप की कई फोटोज और वीडियो भी शेयर किए हैं। इसी टूर के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। मलाइका ने अपने अकाउंट पर एक साईकिल चलाते हुए वीडियो शेयर किया है इस पर मलाइका ने लिखा है कि प्रकृति मूल्यवान है इसकी रक्षा करिए। मैंने अपने हिस्से का काम कर दिया है। मलाइका के इस पोस्ट को लेकर कई यूजर्स भड़क गए और उनको उनकी कई जिम्मेदारियों के बारे में बताना शुरू कर दिया। मलाइका की इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि 5-10 मिनट साइकिल चलाने से क्या होगा, मुंबई में तो आपको कार में ही चलना है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अगर प्रकृति का इतना ख्याल है तो मुंबई की सड़कों पर ही साइकिल चलाएं। मलाइका के इस वीडियो से पहले उन्हें उनकी फोटोज के लिए भी ट्रोल किया जा चुका है। मलाइका की बिकिनी फोटोज को ट्रोलर्स ने फूहड़ बताया है। बता दें कि पिछले दिनों खबर थी कि मलाइका और अर्जुन कपूर शादी करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं खबर आई थी कि यह लवबर्ड्स 19 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। लेकिन इस खबर के बाद अर्जुन के पिता बोनी कपूर का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसे सुनकर आप भी सकते में आ जाएंगे। वहीं अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बोनी का कहना है कि ये खबर पूरी तरह से झूठ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *