पटना,लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे का आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। इस महागठबंधन में आरजेडी को 20 सीटें तो कांग्रेस को 9 सीटें दी गईं हैं। उधर, सीपीआईएमएल को आरजेडी ने अपने खाते से एक सीट दी है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि प्रेसवार्ता से पहले एक बैठक हुई। बैठक में तेजस्वी यादव, शरद यादव, जीतन राम मांझी, ने सहित कई नेता शामिल थे। बता दें कि महागठबंधन में नवादा सीट राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के खाते में गई है।
महागठबंधन में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में आरजेडी को 20, कांग्रेस को 9, आरएलएसपी को 5, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 3, वीआईपी 3, सीपीआईएमएल को आरजेडी कोटे से एक सीट दी गई है। इनमें संसदीय क्षेत्र गया से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। नवादा में आरजेडी की ओर से विभा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं जमुई लोकसभा सीट में आरएलएसपी के भूदेव चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके साथ ही औरंगाबाद से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद को टिकट दिया गया है। बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यहां नवादा से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के धीरेंद्र कुमार सिंह और डेहरी से आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद फिरोज हुसैन चुनावी मैदान में उतरा है। मनोज झा ने कहा, इस गठबंधन की नींव 2014 में लालू प्रसाद यादव ने रखी थी। यह गठबंधन देश के संविधान को सुरक्षित रखने, दलित बहुजन समाज के आरक्षण को साजिश का शिकार न होने के लिए हुआ है। सीपीआईएमएल को हमने अपने कोटे से एक सीट दी है। इसके बाद में वह हमारे साथ विलय होगा।
महागठबंधन में बिहार की सीटों पर फैसला, 20 सीटों पर आरजेडी और 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी